फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग ने गीता महोत्सव में लगाया जांच शिविर

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग फरीदाबाद की ओर से सेक्टर-12 स्थित हुडा कन्वेंशन हॉल में स्वास्थ्य जांच स्टाल लगाया गया है। स्टाल पर आने वाले सभी लोगों की निःशुल्क ब्लड प्रेशर (बीपी) और ब्लड शुगर की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह से ही सक्रिय रूप से मौजूद है और बड़ी संख्या में लोग जांच करवा रहे हैं। गैर संचारी रोग विभाग की जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर रैना ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और नियमित जांच की आदत को प्रोत्साहित करना है। महोत्सव में आए आगंतुकों ने स्वास्थ्य विभाग की इस सुविधा की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविर समय-समय पर लगाए जाने चाहिए, जिससे लोग शुरुआती स्तर पर ही स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाकर उपचार करवा सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें