ओल्ड थाना इलाके की बसेलवा कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात पनीर विक्रेता की चाकू से वार कर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान से पहले सामान लेने को लेकर युवकों से हुई कहासुनी के बाद ये वारदात की गई। मृतक प्रवीण चौधरी मवई इलाके के रहने वाले थे। बसेलवा कॉलोनी में अपनी पनीर दुकान बंद कर वो बाइक से घर के लिए निकले। किरायाना दुकान पर वो कुछ सामान लेने रुके तो वहां खड़े होकर सिगरेट पी रहे युवकों से कहासुनी हो गई। इसी दौरान राजा नामक आरोपी ने चाकू से वार कर प्रवीण की हत्या कर दी।