फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: आजाद एफसी ने लकी एफसी को 4-1 से हराया, तरुण-विपिन और अंगद चमके

एनआईटी चार स्थित फुटबॉल मैदान पर खेले गए एक एकतरफा मुकाबले में आजाद एफसी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के लकी एफसी क्लब को 4-1 के बड़े अंतर से हरा दिया। मैच की शुरुआत से ही आजाद एफसी के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना दबदबा बनाए रखा और विपक्षी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। मैच शुरू होते ही आजाद एफसी ने आक्रामक रणनीति अपनाई। टीम के स्टार खिलाड़ी तरुण, विपिन और अंगद ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक लगातार तीन गोल दाग दिए। इस ताबड़तोड़ हमले से लकी एफसी का डिफेंस पूरी तरह लड़खड़ा गया और आजाद एफसी ने मैच में 3-0 की मजबूत बढ़त बना ली। तीन गोल से पिछड़ने के बाद टीम के मुख्य खिलाड़ी लकी ने एक गोल कर अपनी टीम का खाता खोला और स्कोर 3-1 करके मैच में रोमांच लाने का प्रयास किया, पर आजाद एफसी के शोभित ने एक और गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया और लकी एफसी की बची-खुची उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसके बाद निर्धारित समय तक दोनों टीमों की ओर से कोई और गोल नहीं हो सका और आजाद ए

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें