फरीदाबाद। शिक्षा विभाग ने आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। इसके तहत कक्षा एक से पांचवीं तक की परीक्षाएं 13 मार्च से 18 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं कक्षा छह से कक्षा आठ तक की परीक्षाएं 11 से 18 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा नई शिक्षा नीति के अनुसार पहली से लेकर पांचवीं तक की पूरक परीक्षाएं अप्रैल के महीने में आयोजित की जाएंगी।