नीमका जेल का डीजीपी (जेल) आलोक मित्तल ने शुक्रवार को दौरा कर जेल प्रशासन और विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा कैदियों के पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीजीपी आलोक मित्तल ने कहा कि जेलों का उद्देश्य केवल अपराधियों को सजा देना नहीं है, बल्कि उन्हें सुधारकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है।