फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुए 24 गांव की अब सूरत बदलने जा रही है। सरकार की तरफ से करीब साढ़े चार साल पहले इन गांवों को नगर निगम के अधीन कर दिया गया था। अब नगर निगम की तरफ से 24 गांव के विकास के लिए 400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को शुरू किया जा रहा है। इन गांव में बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर काम किया जाएगा।