न्यू टाउन और ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार रात करीब नौ बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय कॉलोनी निवासी अंकित (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो समयपुर इंडस्ट्रीज एरिया की एक निजी कंपनी में सीएनसी ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था।