फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में दुर्गा बिल्डर के पास पानी में 50 वर्षीय गणेश का शव उतराता हुआ मिला। घटना के बाद परिजनों ने गणेश के दोस्त अभय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि अभय सिंह ही गणेश को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।