ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर नहीं सुधर रहे हालात। यहां पर नांदेड़ से अमृतसर जाने वाली सचखंड व जम्मू से पुणे जाने वाली झेलम एक्सप्रेस में अक्सर यात्रियों की काफी भीड़ रहती है इसको लेकर रेलवे पुलिस का कोई भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं जबकि यहां पर कई बार हादसे भी हो चुके हैं। उसके बाद भी कोई सबक नहीं लेता। जब कोई यहां पर घटना घट जाती है तो उसके दो-तीन दिन तो पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। उसके बाद वही हालात पैदा हो जाते हैं, कोई भी सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आता।