फरीदाबाद सेक्टर दो में करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से पॉली क्लिनिक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। दो साल पहले निर्माण कार्य को शुरू किया गया था, लेकिन धीमी गति से कार्य चलने की वजह से अभी तक ग्राउंड फ्लोर ही बनकर तैयार नहीं हुआ है।