फरीदाबाद के गांव भाकरी में 26 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र डबुआ पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी हत्या की वजह सामने नहीं आई है। गांव भाकरी के रहने वाले मोहित ने बताया कि 21 जुलाई की रात को करीब डेढ़ बजे उसके पास सोनू नामक युवक का कॉल आया कि उसके भाई दीपक (26) का कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया है। जब वह बताई गई जगह पर मौके पर पहुंचा, तो वहां पर दीपक मौजूद नहीं था।