फरीदाबाद। जिले के युवाओं और विद्यार्थियों को उनके करियर के प्रति जागरूक करने और उन्हें भविष्य की नई राह दिखाने के लिए रोजगार विभाग एक पहल करने जा रहा है। विभाग की ओर से आगामी 21 जुलाई से 24 जुलाई तक विशेष व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस मुहिम के तहत बड़खल उपमण्डल रोजगार कार्यालय द्वारा जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में विशेष मार्गदर्शन शिविर लगाए जाएंगे।