फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद के सिकरी और पियाला में 38 एकड़ की अवैध औद्योगिक कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

फरीदाबाद जिला प्रशासन ने बुधवार को गांव सिकरी और पियाला के राजस्व क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध औद्योगिक कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 38 एकड़ क्षेत्र में फैली दोनों कॉलोनियों में अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। प्रशासन के अनुसार गांव सिकरी में करीब आठ एकड़ तथा गांव पियाला में करीब 30 एकड़ क्षेत्र में अवैध औद्योगिक कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। अभियान के दौरान 10 निर्माणाधीन ढांचों, 22 चारदीवारियों और 18 डीपीसी (प्लिंथ) को तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे, ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें