फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में फैमिली आईडी में गाड़ी चढ़ी, गरीबों के बीपीएल कार्ड रद्द, डीसी ऑफिस- आरटीओ के चक्कर लगाने को मजबूर

जहां एक ओर सरकार उच्च आय वालों को स्वेच्छा से बीपीएल सूची से बाहर होने की अपील कर रही है, वहीं दूसरी ओर विभागीय लापरवाही के चलते वास्तविक गरीबों के बीपीएल कार्ड रद्द किए जा रहे हैं। जिनके पास साइकिल भी नहीं है, उनके फैमिली आईडी में कार दर्ज कर दी गई है। ऐसे सैकड़ों परिवार हैं जिनका गुजर-बसर सरकारी राशन पर निर्भर है, लेकिन अब उन्हें कार्ड रद्द होने के कारण राशन नहीं मिल रहा। डीसी ऑफिस के ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरा नंबर-11 में बीते एक हफ्ते से रोजाना भारी भीड़ लग रही है। आरटीओ कार्यालय भी इस समस्या से जूझ रहा है। कर्मचारी बताते हैं कि प्रतिदिन 30-40 लोग गाड़ी की गलत एंट्री की शिकायत लेकर पहुंचते हैं। जांच में सामने आता है कि वह वाहन संबंधित व्यक्ति के नाम पर है ही नहीं। कई मामलों में गाड़ियों के नंबर गुरुग्राम व बल्लभगढ़ आरटीओ से जुड़े हैं, जिससे लोगों को वहां भी चक्कर काटने पड़ रहे हैं। डीसी ऑफिस और आरटीओ में आधा-आधा दिन बर्बाद हो जाता है। मोहित शुक्ला की रिपोर्ट...

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें