फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक बघेल बने फरीदाबाद के नए डीईओ, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार पर जोर

फरीदाबाद जिले के शिक्षा तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए अशोक बघेल ने सोमवार को फरीदाबाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। कार्यालय में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। अशोक बघेल ने स्पष्ट किया कि फरीदाबाद के परिणामों में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने संकेत दिए कि स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग, शिक्षकों की जिम्मेदारी तय करना और छात्र हित में कार्य करना अब उनकी प्राथमिक योजनाओं में शामिल रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें