फरीदाबाद के बल्लभगढ़ अनाज मंडी में इन दिनों किसानों की गेहूं की आवक लगातार जारी है। मंडी में बड़ी संख्या में किसान अपनी गेहूं की फसल लेकर पहुंच रहे हैं। अब तक मंडी में करीब 1 लाख 85 हजार कुंटल गेहूं आ चुका है, जिसमें से सरकारी एजेंसियों द्वारा लगभग 1 लाख 80 हजार कुंटल गेहूं की खरीद भी की जा चुकी है।