फरीदाबाद के हीरापुर गांव की रहने वाली अनुराधा ने नीट-यूजी परीक्षा के पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया 13 हजारवीं रैंक हासिल कर परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर शनिवार को एस्सार कॉन्वेंट स्कूल मोहना में छात्रा के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। अनुराधा ने नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई इसी स्कूल से की है।