फरीदाबाद के मुजेड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में कई समस्याएं बनी हुई हैं। इसमें अप्रमाणित क्षेत्र में सुविधाओं का नियमितीकरण करना, टूटी हुई सड़कों की समस्या, गंदगी व सीवर की समस्या के बारे में अमर उजाला संवाद में बताया। उन्होंने बताया कि मुजेड़ी क्षेत्र में करीब 20 से 21 हजार यूनिट चल रहीं हैं लेकिन प्रमाणित क्षेत्र न होने के कारण सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाएं और साथ ही मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलती हैं। इससे औद्योगिक क्षेत्र में काफी समस्याएं बनी हुई हैं। गुरुवार को मुजेड़ी स्थित आईपीएल कंपनी के कार्यालय में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद में मौजूद उद्यमियों ने बताया कि मुजेड़ी में करीब 20 से 21 हजार यूनिट चल रहीं है, लेकिन प्रमाणित क्षेत्र न होने के कारण यहां पर उद्यमियों को सरकार की ओर से चलाई जा रही स्कीमों की सुविधाएं नहीं मिलती हैं। इसके लिए सरकार को नियमितीकरण लागू करना चाहिए, जिससे उद्यमियों को सरकार की ओर से चलाई जा रही स्कीमों की सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि इस बारे में मंत्रियों से कई बार बात की गई लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।