नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में दो फरवरी से 14 फरवरी तक चलने वाली एशियन राइफल व पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप से रजत पदक जीतकर लौटे फरीदाबाद के आदर्श सिंह का घर पहुंचकर स्वागत किया गया। बता दें कि आदर्श ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के टीम इवेंट में रजत पदक जीता था।