सावन का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का महीना माना जाता है। इस दौरान हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घरों और गांवों की ओर लौटते कांवड़ियों की कतारें देखने को मिल रही हैं। कोई पैदल कई दिनों की यात्रा पूरी कर जल लेकर पहुंच रहा है तो कोई अपनी श्रद्धा को अनोखे अंदाज में व्यक्त कर रहा है। फरीदाबाद की सड़कों पर भी इन दिनों कांवड़ियों की आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं।