फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में चिराग योजना के तहत 700 सीटें आरक्षित, 30 मार्च तक करें आवेदन

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 29 Mar 2026 08:23 PM IST

फरीदाबाद। मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत सहायता एवं अनुदान योजना (चिराग) के तहत जिले के 19 निजी विद्यालयों ने अपनी सीटोंं की जानकारी विभाग के साथ साझा की है। इन विद्यालयों में करीब 700 सीटें इस योजना के तहत आरक्षित की गई हैं। अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के एनबीएम सीनियर सेकंडरी स्कूल मोहना में सबसे अधिक 347 सीटें हैं, जबकि एसएसएम सीनियर सेकंडरी स्कूल पल्ला नम्बर तीन में 68, गंगा पब्लिक स्कूल फरीदाबाद में 34 और सीबीएफ पब्लिक स्कूल में 50 सीटें इस योजना के तहत आरक्षित की गई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें