फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में अनोखी घटना: 32 वर्षीय महिला के शरीर से निकली 20 साल पुरानी गोली

फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 32 वर्षीय महिला कविता की जांघ से फोड़ा फूटने के बाद एक गोली बाहर निकली। यह गोली उन्हें करीब 20 साल पहले लगी थी, लेकिन उस समय किसी को भी इसका पता नहीं चल पाया था। कविता ने बताया कि जब वह 12 साल की थीं और मानेसर के गांव कोटा खांडेवाला के स्कूल में पढ़ती थीं, तब पेपर देते समय उनकी कमर के नीचे किसी नुकीली चीज से चोट लगी थी। उस समय थोड़ा खून निकला था और सभी को लगा कि किसी ने पत्थर मार दिया है। टीचर ने उन्हें घर भेज दिया और परिजनों ने घरेलू इलाज कर दिया। कुछ दिनों में जख्म भर गया और इसके बाद कविता को कभी कोई परेशानी नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें