फरीदाबाद में रामनगर की रहने वाली 17 वर्षीय तानिया की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत। वह सुबह 7:30 बजे घर से स्कूल जा रही थी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट करने से उसकी मौत हो गई। कई साल पहले तानिया के पिताजी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी और कुछ समय पहले इसके भाई की भी ट्रेन की चपेट में आने से ही मौत हुई थी। यह अपनी मां का इकलौता सहारा थी और अब इसकी भी मौत हो गई और अब इसकी मां बिल्कुल बेसहारा हो गई।