15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव बहादुरपुर के सरपंच रविंद्र सिंह बांकुरा को जल संरक्षण के लिए सम्मानित करेंगे। गांव की जोहड़ के पानी को फसलों की सिंचाई में प्रयोग करने के लिए खेतों में पाइप लाइन डलवाई है। हर पांच एकड़ पर पानी के लिए निकास बनाया है। इससे भूजल संरक्षण हो रहा है। स्कूल के प्रांगण को पांच लाख रुपये की लागत से पार्क बनवाया है। घूमने के लिए टाइलों से ट्रैक बनाया है। ट्रैक के साथ हैज लगवाई और पीपल, पिलकन के पौधे लगाए हैं। हर घर से कचरा उठवाते हैं और गांव में कहीं पर कचरा नहीं है।