फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 12वीं के छात्र पर छह नकाबपोशों का हमला, पीड़ित ने सुनाई आपबीती; वीडियो हुआ वायरल

बल्लभगढ़। चावला कॉलोनी में 12 वीं क्लास के छात्र को कुछ नकाबपोश युवकों ने अर्धनग्न हालात में घर से बाहर खींचकर अपहरण करने की कोशिश की। लेकिन छात्र आरोपियों के चुंगल से छुड़ाकर भागने में कामयाब हो गया। इस दौरान आरोपियों ने उसके ऊपर लाठी डंडे से हमला कर गर्दन पर बर्फ फोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। इस हादसे में छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया। यह पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के अनुसार अपहरण के दौरान जिस कार का इस्तेमाल किया गया उस कार का नंबर अंबाला जिले है। पुलिस की ओर से कार मालिक के फोन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह भी बंद आ रहा है। थाना सिटी पुलिस ने छात्र की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें