स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जागरूकता को लेकर आयोजित मैराथन में रविवार को सैकड़ो प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। राजधानी देहरादून में गांधी पार्क से मैराथन की शुरुआत मुख्य अतिथि एथलीट हरेंद्र सिंह चौधरी ने फ्लैग ऑफ कर किया। हरि कृष्ण ग्रुप की ज्वेलरी ब्रांड किसना की ओर से इस मैराथन का देहरादून के साथ ही देश के 57 शहरों में सफल आयोजन किया। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ के संकल्प के साथ संपन्न यह आयोजन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रयास के रूप में पंजीकृत किया गया।