फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालसी क्षेत्र में दिखे संदिग्ध ड्रोन, चर्चाओं का माहौल रहा गर्म, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

तहसील कालसी के राजस्व पुलिस क्षेत्र ग्राम मैहसासा में आसमान में दो ड्रोन उड़ने की सूचना मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। सोशल मीडिया पर ड्रोन देखे जाने की सूचना पर लोग एक दूसरे से जानकारी लेने के लिए संपर्क करते दिखे। जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व रात्रि में तहसील कालसी के राजस्व पुलिस क्षेत्र गांगरौ के ग्राम मैहसासा के ऊपर किसी व्यक्ति ने आसमान में दो ड्रोन उड़ते दिखाई देने पर उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। ग्राम मैहसासा की ग्राम पंचायत क्यारी की प्रशासक निधि नौटियाल ने बताया कि उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार की जानकारी मिली थी। उन्होंने ग्राम प्रहरी के माध्यम से राजस्व पुलिस को सूचना दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें