फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोईवाला में कूड़ा उठान व्यवस्था निजी कंपनी को सौंपते पर बवाल

Renu Saklani Updated Wed, 17 Jun 2026 03:01 PM IST

डोईवाला में कूड़ा उठान व्यवस्था निजी कंपनी को सौंपते ही बवाल। वेतन कटौती के विरोध में कूड़ा उठान करने वाले पर्यावरण मित्र हड़ताल पर। नगर पालिका डोईवाला द्वारा शहर की कूड़ा उठान व्यवस्था एक निजी कंपनी को सौंपे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। व्यवस्था संभालने के शुरुआती दौर में ही निजी कंपनी पर पर्यावरण मित्रों के वेतन में कटौती करने के आरोप लगे हैं, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया है। नाराज पर्यावरण मित्रों ने विरोध स्वरूप हड़ताल का रास्ता अपना लिया है, जिसके चलते पूरे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका गहरा गई है। जानकारी के अनुसार, इससे पहले नगर पालिका स्वयं कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था का संचालन करती थी। हाल ही में इस कार्य को निजी कंपनी के हवाले किया गया था। लेकिन निजी कंपनी के कामकाज शुरू करने के कुछ ही समय बाद वेतन संबंधी विवाद सामने आ गया। पर्यावरण मित्रों का आरोप है कि विभिन्न कारणों का हवाला देकर उनके वेतन में कटौती की गई है, जिससे उनके आर्थिक हितों पर सीधा प्रहार हुआ है। वेतन कटौती से नाराज कर्मचारियों ने कंपनी और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पर्यावरण मित्रों का कहना है कि पहले से सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल है, ऐसे में वेतन कटौती किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें