फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में नगर निगम में व्यापारियों का प्रदर्शन

रेनू सकलानी Updated Sat, 24 May 2025 04:09 PM IST

नगर निगम द्वारा लगाए गए ट्रेड लाइसेंस शुल्क के खिलाफ व्यापारियों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने निगम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए शुल्क को तुरंत वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि यह शुल्क उनकी आय पर अतिरिक्त बोझ है और छोटे व्यापारियों के लिए यह आर्थिक रूप से नुकसानदायक साबित होगा। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और जल्द निर्णय न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में शहर के कई बाजारों के व्यापारी शामिल हुए। व्यापारियों ने कहा कि वे पहले ही टैक्स और अन्य शुल्कों से परेशान हैं, ऐसे में नया शुल्क अस्वीकार्य है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें