एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव में टिकट बंटवारे में भेदभाव का आरोप लगाया। नाराज कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पहुंचे। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में आगामी छात्रसंघ चुनाव होने हैं। छात्रसंघ चुनाव के लिए टिकट बंटवारे में भेदभाव का आरोप लगा एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शनकारी छात्र छात्रसंघ चुनाव में हिमांशु जाटव को अध्यक्ष पद का टिकट देने की मांग कर रहे हैं।