देहरादून के डीबीएस पीजी कॉलेज में बीएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने विभिन्न विषयों में शून्य अंक दिए जाने को लेकर कॉलेज परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि उन्होंने परीक्षा अच्छी दी थी, फिर भी कई विषयों में उन्हें 0 अंक मिले हैं। इससे उनके शैक्षणिक भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से निष्पक्ष जांच और पुनर्मूल्यांकन की मांग की।