देहरादून रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात को बवाल हो गया। किसी बात को लेकर स्टेशन पर दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। मामला इतना बढ़ गया कि पथराव शुरू हो गया। स्टेशन पर खड़ीं ट्रेनों और अन्य सामान में तोड़फोड़ भी की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।