फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून को देखते हुए राज्य स्तरीय मॉकड्रिल, सीएम धामी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून से पहले राज्य स्तरीय मॉकड्रिल के दौरान अधिकारियों को आपदा प्रबंधन को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्य में आपदा से निपटने के लिए पहले से तैयारी, सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल सबसे जरूरी है। आईटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि मॉकड्रिल सिर्फ अभ्यास नहीं है। इससे राहत और बचाव तंत्र, संसाधनों की उपलब्धता, संचार व्यवस्था और विभागों के बीच तालमेल की वास्तविक स्थिति का पता चलता है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन को सिर्फ राहत और बचाव तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। जोखिम कम करने और पहले से तैयारी पर भी बराबर ध्यान देना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें