पहाड़ों की रानी मसूरी में चटक धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। उधर मैदानी इलाकों में कोहरा और ठंडी हवाओं के चलने से तापमान गिरने लगा है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।