देहरादून में एक किशोर और दो युवकों ने एक युवती को नशीला पदार्थ खिला सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। युवती दूसरे समुदाय की है और आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना की खबर मिलते ही लोगों ने थाने के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।