उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग पंचायतों के 66,418 पदों के लिए दो चरणों में चुनाव कराने जा रहा है। पंचायत चुनाव के दौरान रायपुर विकासखंड में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए।