सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी यदि अपने दायित्वों और जनहित के कार्यों के प्रति लापरवाही बरतता है या भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शासन ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे जवाबदेही तय करें और पारदर्शिता के साथ कार्य करें।