जौलीग्रांट में क्षेत्रीय सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला में शराब ठेके के विरोध में 15 दिनों से चला आ रहा धरने समाप्त करवा दिया। इससे पहले डोईवाला एसडीएम अपर्णा ढोंडियाल ठेका निरस्त करने का आदेश लेकर ग्रामीणों के पास पहुंची। उसके बाद क्षेत्रीय सांसद ने मौके पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को फूल मालाई पहनाकर और महिलाओं का सम्मान करते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त करा दिया। क्षेत्रीय सांसद ने कहा कि विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला में शराब का ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। जिसका आदेश भी जारी हो गया है। ये क्षेत्रवासियों खासकर महिलाओं के संघर्ष की जीत है।