फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राष्ट्रीय युवा दिवस पर बोले सांसद निशंक- युवा हमारे देश की सबसे अहम कड़ी

सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि युवा शक्ति वह शक्ति होती है जिसे हमें सही दिशा में ले जाने के लिए उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। युवा हमारे देश की सबसे मजबूत कड़ी है। शुक्रवार को नगर निगम में राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा रुड़की की ओर से युवा मतदाता पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। चुनाव में भी युवाओं की सबसे बड़ी भागीदारी रहती है। भाजपा में युवाओं का एक अलग महत्व है। जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि युवा शक्ति को पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरा देश विकास के पथ पर चल रहा है। कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि युवा शक्ति का उपयोग समाज के लाभ के लिए होना चाहिए। भाजपा युवा जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि युवा दिवस हमें याद दिलाता है कि हमें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें