फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर हुई बारिश से पारा गिरा, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

देहरादून जिलेभर में बीती रात से लगातार हो रही बारिश के चलते पारा तेजी से गिरा है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकल आए। सुबह बारिश के कारण लोगों को दफ्तर और बाजार जाने में भी दिक्कतें हुई। इस कारण जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं मसूरी और पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान और भी नीचे चला गया, जिससे ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंहनगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के बाकी जनपदों में बारिश का यलो अलर्ट जारी कका गया है। प्रदेश में 2800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें