फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों की हड़ताल का आज 21वां दिन, कामकाज ठप

वकीलों की हड़ताल आज सोमवार को 21वें दिन भी जारी है। बार एसोसिएशन देहरादून ने अदालत के सामने हरिद्वार रोड पर धरना देकर चक्का जाम जारी रखने की घोषणा की है। धरनास्थल पर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श भी किया जाएगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि उनकी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस आश्वासन न मिलने के कारण सांकेतिक चक्का जाम जारी रखने का फैसला किया गया है। चेंबर के लिए भूमि आवंटन और सरकार की ओर से चेंबर निर्माण की मांग के साथ वकीलों ने बीते शनिवार घंटाघर तक मार्च भी निकाला था लेकिन प्रशासन मौन है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें