कर्णप्रयाग में करवा चौथ का क्रेज अब दूरस्थ गांवों तक भी पहुंच गया है। करवा चौथ की खरीदारी करने के लिए दूरदराज के गांवों से महिलाएं बाजार पहुंच रही है। पिछले दो तीन दिनों से लगातार बाजारों में महिलाएं खरीदारी कर रही है। जिससे की बरसात के चलते ठप हुए व्यापार में तेजी आई है। करवा चौथ की खरीदारी के साथ होटलों, वाहन, मिठाईयों आदि के व्यापार मे भी बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि पहले नगर की महिलाएं ही करवा चौथ के लिए खरीददारी करने आती थी। लेकिन इस बार दो तीन दिनों से लगातार दूरदराज के गांवों से महिलाएं, युवतियां खरीदारी करने पहुंच रही है। जिससे की व्यापार भी इजाफा हुआ है।