भारत सरकार के प्रमुख सचिव महेंद्र कुमार द्वारा पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय जौलीग्रांट में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव द्वारा देखा गया कि केंद्र सरकार द्वारा पीएमश्री विद्यालयों के लिए जो पैसा दिया जा रहा है। उसका किस तरह से विद्यालय की प्रबंध समिति इस्तेमाल कर रही है। संयुक्त सचिव द्वारा कक्षाओं का निरीक्षण किया गया। जो स्मार्ट कक्षाएं बनाई गई हैं। उनमें बच्चों को किस तरह से शिक्षा दी जा रही है। वहीं उनके द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं से कई प्रश्न भी पूछे गए। ज्यादातर प्रश्नों का बच्चों द्वारा सही जवाब दिया गया। संयुक्त सचिव ने कहा कि ऐसे विद्यालयों में भारत सरकार योग, संगीत आदि शिक्षकों की नियुक्ति भी कर रही है। भारत सरकार का प्रयास है कि पीएमश्री विद्यालयों में प्राइवेट स्कूल से अच्छी शिक्षा और सुविधाएं बच्चों को दी जाए।