रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया। शांत वातावरण और प्रशिक्षित योगाचार्यों की निगरानी में लोगों ने विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम में युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक की भागीदारी रही।