देहरादून घंटाघर के समीप राजपुर रोड स्थित न्यू अंपायर सिनेमा हॉल में लगी आमिर खान की फिल्म ‘बटवारा 1947’ का हिंदू रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने फिल्म के विरोध में सिनेमा हॉल के बाहर फिल्म का पोस्टर जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फिल्म को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने फिल्म के खिलाफ नारेबाजी भी की।