फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बर्फ से ढका हेमकुंड साहिब...गोविंद घाट से सात किमी की दूरी तक तीन फीट बर्फ जमीं, वीडियो में देखें

संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Updated Thu, 08 Feb 2024 02:41 PM IST

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब गोविंद घाट से सात किमी की दूरी तक दो से तीन फीट बर्फ से ढका हुआ है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि हेमकुंड साहिब इस वक्त पूरी तरह बर्फ से ढका है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादार घांघरिया तक निरीक्षण कर के आए। गोविंद घाट से सात किलोमिटर दूरी तक दो से तीन फीट बर्फ है बिछी है। इस वर्ष अभी तक की यह सबसे अधिक बर्फ़बारी है, जिससे बहुत राहत मिली है। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट की ओर से कहा गया कि समय पर बर्फ बारी होना घटते ग्लेशियर के लिए अति आवश्यक होता है। उम्मीद करते हैं कि यदि इस वर्ष और बर्फ भी अभी पड़ जाती है तो यात्रा की तैयारी के लिए रास्ता खोलने के समय भारतीय सेना को खुला मौसम मिलेगा और यात्रा भी समय से शुरू की जा सकेगी। अभी यात्रा खोलने की तिथि सरकार एवं ट्रस्ट ने निश्चित नहीं की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें