हरिद्वार में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की गला दबाकर हत्या। हत्या की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी। महिला के सिर में चोट के निशान और नाक से खून बहता हुआ मिला। शिवनगर की घटना, पुलिस और सीआईयू की टीमें जांच में जुटी। घर की अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण गायब।