फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश उत्सव : सजने लगे बाजार और पंडाल, कल विराजमान होंगे गजानन

रेनू सकलानी Updated Tue, 26 Aug 2025 01:42 PM IST

दून में गणेश उत्सव के लिए पंडाल सजने लगे हैं। बुधवार को गाजे-बाजे के साथ यात्रा निकालने के बाद बप्पा को पंडालों में विराजमान किया जाएगा। इसे लेकर आयोजकों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 27 अगस्त से राजधानी में गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। गणेश चतुर्थी पर शुभ मुहूर्त में बप्पा को विराजमान किया जाएगा। दून में पटेलनगर, धामावाला, क्लेमेंटटाउन, गढ़ी कैंट समेत कई जगहों पर बड़े पंडाल सजाए जा रहे हैं। मूर्तिकारों ने सोमवार को ही बप्पा की मूर्तियों को अंतिम रूप दे दिया। शहर में बप्पा की सुंदर-सुंदर मूर्तियों को आकार दिया गया है जिनकी खूब बुकिंग की जा रही है। इस बार सुर-ताल, नृत्य व भगवान शिव के साथ बप्पा की मूर्ति सजाई गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें