आपातकालीन स्वच्छता सेवाओं और आपदा प्रबंधन के तहत त्वरित सेवा देने के लिए नगर निगम परिषद की रिस्पांस टीम को रवाना किया जाना है। टीम के कर्मचारी विभागीय मंत्री के आगमन की प्रतीक्षा में मौके पर मौजूद रहे। मंत्री के हरी झंडी दिखाने के बाद टीम को रवाना किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य आपात स्थितियों में तेज और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।