फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली कराया

रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Feb 2026 11:36 AM IST

दून जिला न्यायालय को आज फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया। जांच के लिए बम निरोधक दस्ता की टीम पहुंची है। बुधवार को भी दून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था। नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग के बाद देहरादून जिला न्यायालय परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिला जज को आए ई-मेल के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पूरे परिसर को खाली करा दिया गया। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस ने परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। बुधवार को भी जज, स्टाफ, अधिवक्ता समेत न्यायालय परिसर में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला गया। करीब दो घंटे की इस भारी भरकम कसरत के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान कचहरी में कामकाज पूरी तरह बंद रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें